जनपद की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी से मिला कांग्रेस का शिष्टमंडल
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करने गया ।
कांग्रेस शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को यह भी आश्वस्त किया कि जनपद के विकास में हम सभी कांग्रेसी एक जिम्मेदार प्रतिपक्ष होने के नाते हमेशा प्रशासन का सकारात्मक सहयोग करेंगे।शिष्टमंडल में जिला कांग्रेस कमेटी टेहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता उनियाल ,शहर अध्यक्ष अनिता रावत ,प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुसर्रफ अली, पीसीसी सदस्य देवेंद्र नौटियाल ,वरिष्ठ नेता मुरारीलाल खडवाल, जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर सिंह रावत, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट गीताराम गैरोला, रजाखेत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के मान सिंह रौतेला ,रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह बुटोला, जिला महासचिव विजय पाल सिंह रावत, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशद आलम, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, उपाध्यक्ष किशोर सिंह मंदिरवाल महासचिव रोशन नौटियाल ,विनोद रावत, आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
कांग्रेस शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी के सामने जरूरी ये मांगे रखी
बरसात के समय तक जनपद के विभिन्न हिस्सों में खाद्यान्न गोदाम में पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध हो ,जिला मुख्यालय नई टिहरी नगर की आंतरिक सड़कों की खराब स्थिति को अतिशीघ्र ठीक करवाएं,जिला मुख्यालय नई टिहरी के बोराड़ी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम ठीक किया जाए और मैदान को खेलने के लिए ही आरक्षित हो,पूर्ववर्ती सरकार द्वारा प्रस्तावित कोटी कॉलोनी से नई टिहरी रोपवे को अतिशीघ्र स्वीकृत करने की मांग रखी,पूर्ववर्ती सरकार द्वारा घोषित गंगाडी ओर फिकवाल समुदाय को केंद्रीय ओबीसी की सूची में शामिल करवाने की माग की।